फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 11 May 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर से टकराने पर 20 वर्षीय युवक विनीत की मौत हो गई । जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला फतेहनगर निवासी तेरे भाई सोनू ने बताया कि उसका चचेरा भाई विनीत (20) वर्ष अपने साथी हिमांशु के साथ अपने बहनोई की बाइक से हरेवली तिराहे से वापस लौट रहे थे। तो उनकी बाइक हरेवली तिराहे एनएच 74 पर डिवाइडर से जा टकराई। जिसके कारण हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
घायलों को उपचार के लिए धामपुर भेजा। अस्पताल में उपचार के दौरान विनीत को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि हिमांशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मृतक विनीत चार भाइयों में सबसे छोटा था। ब्रश निर्माण के कारखाने में मेहनत-मजदूरी करता था। परिवार पहले से ही दुखों से घिरा हुआ था। क्योंकि तीन साल पहले विनीत के बड़े भाई की मौत नेपाल में एक दुर्घटना में हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें