चांदपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर भसौड़ी निवासी सुशील कुमार का फाइल फोटो
चांदपुर/जलीलपुर। जन्मदिन की दावत खाने गए गांव शाहपुर भसौड़ी निवासी युवक का शव कूड़ी के ढेर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनका पुत्र सुशील कुमार 26 वर्ष रविवार की शाम को गांव में ही एक बच्चे के जन्मदिन की दावत में शामिल होने के लिए गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। तलाश करने पर सुशील का शव गांव में ही कूड़ी के ढेर पर मिला। वह ट्रैक्टर किराए पर चलाता था। उसका एक बेटा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन सुशील की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। संवाद