फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चालू होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया पानी की टंकी का टैंक

Fri, 03 Oct 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर के गांव ढक्का करमचंद में चालू होने से पहले क्षतिग्रस्त पानी की टंकी स्रोत नागरिक
विज्ञापन
धामपुर। गांव ढक्का करमचंद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बन रही पानी की टंकी का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने घटिया सामग्री प्रयोग की जाने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील महासचिव सुनील प्रधान, जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा, योगेश देवी, अजय राजपूत आदि ने बताया कि ढक्का करमचंद गांव में पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। लेकिन ओवरहेड टैंक टंकी के चालू होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण ग्राम वासियों को जल निगम की मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाया।
उधर, सहायक अभियंता शुभम सक्सेना ने बताया कि पानी की टंकी के ऊपर पानी टैंक को कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पुराने डिजाइन से तैयार कर दिया था। जिसे अब तोड़कर नए डिजाइन के आधार पर तैयार कराया जा रहा है। पानी की सप्लाई ग्रामीणों को सीधे पंप से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें