फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोटावाली नदी का बढ़ा जलस्तर, हो रहा खेतों का कटान

Sun, 17 Aug 2025 10:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
भागूवाला के सबलगढ़ में कटान करती कोटावाली नदी। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
भागूवाला/मंडावली (बिजनौर)। कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव सबलगढ़ में कृषि भूमि का कटान जारी है। सबलगढ़ क्षेत्र की कई बीघा कृषि भूमि नदी में समा गई है।
विज्ञापन


पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में रविवार तड़के बारिश होने से कोटावाली सहित क्षेत्रीय नदियों का जलस्तर बढ़ा गया। कोटावाली में पानी आने से सबलगढ़ के अनेक किसानों की कृषि भूमि का कटान हुआ। गन्ने और चारे की फसल नदी में समा गईं। तेज बहाव के कारण यहां बन रहे फोरलेन पुल का निर्माण कार्य भी ठप हो गया।
उधर, बारिश से मालन और लकड़हान नदी का भी जलस्तर बढ़ा। लकड़हान नदी से क्षेत्र की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। मालन नदी का जलस्तर तो बढ़ा, लेकिन नजीबाबाद में खैरुल्लापुर और कछियाना बस्ती तक नहीं पहुंचा, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। नांगलसोती क्षेत्र में मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से पूंडरीकला-लाहककला संपर्क मार्ग पर आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें