फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परिषदीय स्कूल की दीवारें छात्र-छात्राओं को देंगी शिक्षा

Sat, 16 Dec 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्कूलों की दीवारों पर पेंटिंग, स्लोगन से सजाया जाएगा
विज्ञापन




- स्लोगन के साथ बनी पेंटिंग छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करेंगी

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। परिषदीय स्कूलों की दीवारों पर पेंटिंग कराई जाएंगी। दीवारों पर पेंटिंग को स्लोगनों के साथ सजाया जाएगा। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दीवारें स्लोगन के साथ पेंटिंग से सजाया जाएगा। साथ ही ये छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में सार्थक साबित होंगे।

जनपद में 2119 परिषदीय स्कूलों का संचालन हो रहा है। इन परिषदीय स्कूलों में करीब ढाई लाख छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए कई कदम उठा रखे हैं। निपुण भारत के तहत स्कूलों में शिक्षा का स्तर अच्छा करने को कैलेंडर जारी किए गए हैं। इसमें शिक्षकों की जवाब देही तय है। छात्रों की शिक्षा का स्तर जांचने को बीच में परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन

कमजोर छात्रों को अतिरिक्त क्लास चलाकर पढ़ा कर होशियार बनाया जाएगा। अफसरों के अनुसार दीवारों पर पेंटिंग में स्कूल जाते छात्र दिखेंगे। इसके अलावा स्वच्छता, हरियाली, खेलकूद, महापुरुषों के चित्र व नाम विशेषता लिखी जाएगी। हर पेंटिंग के साथ स्लोगन लिखे जाएंगे। बाहर की ओर दीवारों पर बच्चों को स्कूल भेजने व नामांकन कराने के लिए स्लोगन लिखे जाएंगे।
विज्ञापन




जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि दीवारों पर पेंटिंग स्लोगन के साथ लिखी जाएंगे। इससे स्कूल सजेगा और दीवारों पर लिखी जाने वाली पेंटिंग व स्लोगन पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें