फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पीर बाबा मजार के रास्ते की दीवार ध्वस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात टीचर कॉलोनी स्थित पीर बाबा मजार के रास्ते की दीवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। कमेटी के लोगों ने पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया है। वहीं आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव विवेक सेन कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों के साथ धरने पर बैठ गए।
टीचर्स कॉलोनी निवासी कुछ लोगों ने उप जिलाधिकारी को पिछले दिनों प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि टीचर कॉलोनी में स्थित पीर बाबा की मजार है। यह राजस्व अभिलेखों में रास्ता दर्ज है। उन्होंने रास्ते को खुलवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने दो दिन पहले पैमाइश की थी। अधिकारियों का कहना था कि पीर की मजार के पास अभिलेखों में कोई भी रास्ता दर्ज नहीं है। शुक्रवार देर रात एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार कपिल कुमार आजाद राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारियों के साथ पीर बाबा की मजार पर पहुंचे और पीर की मजार के दोनों रास्तों की तरफ बनी दीवारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन प्रशासन ने किसी की भी एक न सुनी। सूचना मिलने पर आसपा कार्यकर्ता भी पहुंचे। विवेक सेन ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद एडवोकेट को भी अवगत करा दिया है। वह भी शनिवार को धामपुर पहुंच रहे हैं।
नायब तहसीलदार कपिल कुमार आजाद ने इस बारे में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। प्रयास के बाद भी डीएम से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें