फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में तैनात सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, ग्रामीणों को नहीं हो रहा विश्वास, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 27 Oct 2020 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
चांदपुर के गांव खेड़की निवासी सिपाही की मौत की खबर पर घर के बाहर जमा लोग। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जनपद संभल के थाना हयातनुगर पुलिस चौकी में तैनात बिजनौर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव खेड़की निवासी सिपाही अंकित की मौत का गांववासियों को यकीन नहीं हुआ। अंकित की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन मौत की खबर सुनकर हयातनगर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


गांव खेड़की निवासी राजवर्धन सिंह का 25 वर्षीय इकलौता पुत्र अंकित यादव जनपद संभल की हयातनगर पुलिस में तैनात था। मंगलवार की दोपहर पजिनों को सूचना मिली कि अंकित ने अपनी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजन व गांववासी खबर सुनकर हयातनगर के लिए रवाना हो गए। अंकित का व्यवहार इतना मधुर व मिलनसार था कि गांववासियों की उसकी मौत का यकीन नहीं हुआ। अंकित की अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी एक बड़ी बहन है जिसकी शादी हो गई है। अंकित की मौत की खबर से गांववासियों व मिलने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है।

आत्महत्या करने वाले सिपाही अंकित यादव का फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें