फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल में कैद हुआ चोर

विज्ञापन
बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान में मेडिकल स्टोर में चोरी करने वाला पकड़ा गया चोर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। मेडिकल स्टोर में चोरी करने वाले चोर की पड़ोसी ने मोबाइल में वीडियो बना ली। पुलिस ने चोर की पहचान करके उसे दबोच लिया। चोर के पास से चोरी की नगदी भी बरामद की गई।
विज्ञापन

मोहल्ला खत्रियान में स्थित मकसूद के राइन मेडिकल स्टोर में रात के समय एक चोर मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ने के बाद शटर उठाकर चोरी करने के इरादे से घुस गया। मेडिकल स्टोर के सामने रहने वाले आरिफ ने मोबाइल से चोर की वीडियो बना ली। मेडिकल स्टोर के स्वामी को अगले दिन सुबह मौके पर पहुंचने पर चोरी का पता चला। मेडिकल स्टोर से चोर ने 39212 रुपये नगद व मोबाइल चोरी किया था। आरिफ ने मेडिकल स्टोर स्वामी को चोर की बनाई वीडियो थमा दी, जिसमें चोर की पहचान कर ली गई। पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने चोर को चोरी की नगदी व मोबाइल के साथ दबोच लिया। पकड़ा गया चोर मोहल्ला खत्रियान का रहने वाला नौमान है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।

बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान में मेडिकल स्टोर में शटर के नीचे से घुसता चोर।(लाल घेरे में )- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें