फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विवि ने फिर से शुरू किए रजिस्ट्रेशन

Sun, 18 Aug 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। स्नातक कक्षाओं मेें 60 फीसदी सीटें खाली रहने से विवि के संबद्ध काॅलेज के संचालक चिंतित हैं। ऐसे में विवि ने फिर से पंजीकरण खोल दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि विवि द्वारा अभी तक कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के लिए पहली व दूसरी वरियता सूची के अलावा ओपन मेरिट जारी की थी। 10 अगस्त तक इन मेरिट के माध्यम से सभी कक्षाओं में दाखिले लिए गए। इसके बावजूद अभी तक 60 फीसदी तक सीटें लॉक नहीं हो पाईं हैं। अल्पसंख्यक संस्थानों में तो अभी भी एडमिशन हो रहे हैं, लेकिन जो छात्र विवि द्वारा जारी की जा चुकी मेरिट में शामिल थे, वे भी दाखिला लेने नहीं पहुंच रहे। इस वजह से पहली बार हुआ है जब सीटें लॉक नहीं हो पाई हैं। इस कारण डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को विवि ने फिर से मौका दिया है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को 19 अगस्त तक के लिए अंतिम बार खोला गया है। छात्र प्रवेश के लिए आवेदन कर रहे हैं। रिक्त सीटों के सापेक्ष ओपन मेरिट के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे। एक सप्ताह तक विवि छात्रों को प्रवेश का मौका देगा। ओपन मेरिट में भी सीटें न भरने के कारण विवि ने अब 19 अगस्त तक छात्रों को फिर से प्रवेश का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें