स्योहारा। तकी सराय स्योहारा से मंडोरी सड़क पर स्थित सिद्ध बाबा व काली माता मंदिर में बुधवार सुबह गुरु गोरखनाथ की मूर्ति के ऊपर लगी छतरी और आसन क्षतिग्रस्त मिलने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया।
बुधवार सुबह स्योहारा के मोहल्ला संतोषी माता मंदिर के पास स्योहारा-मंडोरी सड़क स्थित सिद्ध बाबा व काली माता मंदिर में स्थापित गुरु गोरखनाथ की मूर्ति के ऊपर लगी छतरी और उनका आसन क्षतिग्रस्त हालत में मिला। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और रोष व्यक्त किया। सूचना पर सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे व थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व भी इसी मंदिर में स्थापित तीन काली माता की मूर्तियों को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया था।