फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Wed, 18 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के अफजलगढ़ गांव शेरगढ़ में गेहूं के भूसे की बिक्री को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया । घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव की महिला गोमती देवी ने बताया कि वह किसी व्यक्ति को गेहूं का भूसा बेचने का प्रयास कर रही थी। गांव का ही जसवंत सिंह भूसे को खरीदने के लिए आया था। इस पर गोमती के पुत्र धर्मपाल ने भूसे को बेचने का विरोध किया। इस पर जसवंत व धर्मपाल में कहासुनी हो गई। जसवंत का आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में आरोपी धर्मपाल व उसके दो पुत्रों ने घेरकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया, जिसमें जसवंत घायल हो गया। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। कोतवाल राजकुमार शर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें