फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघों की गणना के दिए निर्देश

Wed, 18 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ में कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में बाघों की गणना को लेकर विभाग के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में 20 जनवरी से बाघों की गणना का काम शुरू होगा। इसी को लेकर कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बुधवार को कालागढ़ के वन विश्राम गृह में कालागढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की बैठक ली।  निदेशक ने बताया कि 20 जनवरी से कालागढ़ टाइगर रिजर्व की छह रेंज में कैमरा ट्रैप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में बाघ गणना का काम पूरा हो गया है। अब कैमरा ट्रैप में आए चित्रों के विश्लेषण का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद बाघों की स्थिति का पता चल सकेगा।  बैठक में उपनिदेशक अमित वर्मा, कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ धीरज पांडे, सभी एसडीओ व कार्बेट टाइगर रिजर्व के सभी रेंज अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें