फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पर चढ़कर किया प्रदर्शन

Thu, 23 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़कर प्रदर्शन करते महासंघ के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में आभास महासंघ (मिशन 24 कैरेट) ने बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों के संचालन व दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन शुरू कराने के लिए बिजनौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी गढ़वाल एक्सप्रेस के सामने प्रदर्शन किया। रेलमंत्री सुरेश प्रभु को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

महासंघ सदस्य दोपहर को बिजनौर रेलवे स्टेशन पहुुंचे। वहां गढ़वाल एक्सप्रेस के ठहरने पर उन्होंने ट्रैक के आगे व एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन किया। रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि नजीबाबाद-गजरौला ट्रैक पर चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन कई महीने से बंद कर दिया गया है। इससे जनता को भारी असुविधा      का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जिले से सुबह के समय दिल्ली जाने के लिए कोई      एक्सप्रेस ट्रेन भी नहीं है। रेलमंत्री से बंद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन       फिर से शुरू कराने, नजीबाबाद से दिल्ली के लिए सुबह के समय एक्सप्रेस शुरू कराने, सुपरफास्ट ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाने, जसपुर, अफजलगढ़, नहटौर, बिजनौर होते हुए हस्तिनापुर दिल्ली तक नई रेलवे लाइन बिछवाने, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी कराने, गरीब विद्यार्थियों  की 50 किलोमीटर तक की यात्रा फ्री कराने, बिजनौर से मुंबई के  लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाने व नजीबाबाद-गजरौला रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण कर विद्युतीकरण से जोड़ने की मांग की। 
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह, जिलाध्यक्ष आदेश कुमार नागवंशी, दीपक, सतीश कुमार, आशु, अनुज, कपिल, जीतू, अमन आदि मौजूद रहे। आरपीएफ चौकी प्रभारी रामौतार मीणा के अनुसार गढ़वाल एक्सप्रेस अपने समय पर स्टेशन आई और यहां से गई है। प्रदर्शन करने से ट्रेन लेट नहीं हुई। इस मामले में किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें