फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से बाइक टकराई युवक ने दम तोड़ा

Wed, 22 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक में बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।गांव खुड़ाहेडी निवासी टीकम सिंह (22) व उसका साथी गांव का ही अंकित बुधवार की सुबह बालावाली के निकट गांव गोपालपुर में बाइक से दवाई लेने गए  थे। दोपहर को दोनों अपने घर  वापस लौट रहे थे। गांव किशनपुर के पास मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा  गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लाने लगी। टीकम सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। टीकम सिंह की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों के अनुसार टीकम सिंह  की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

वहीं अफजलगढ़ में गांव तुरतपुर रोड पर पथरिया नदी के  पास बाइक और अज्ञात वाहन में टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।  दोनों को उपचार को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया  गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है िक बाइक सवार हेलमेट नहीं  पहन रहा था।
गांव कादराबाद निवासी निरंजन सिंह और उसके पिता राजेश बाइक से गांव तुरतपुर आए हुए थे।  जब वह वापस अपने घर को लौट रहे  थे , तभी किसी वाहन ने उन्हें  टक्कर मार दी। जिसमें उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई  और दोनों युवक घायल हो गए। इनमें से निरंजन को बाहर रेफर किया है। उधर, गांव चकफेरी निवासी सुरेंद्र, कृष्णपाल और  जितेंद्र कार से अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्ता खराब होने के कारण गांव तुरतपुर के पास नीमखाल        की पुलिया पर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे जा  गिरी। जिसमें तीनों कार सवार  घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराय ा गया है। परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें