फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पार फिर चढ़ा, इस हफ्ते 42 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के तापमान में रोजाना बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार को भी तापमान 40 डिग्री पार दर्ज किया गया। अभी से ही लोग गर्मी की मार झेल रहे है। गर्मी अधिक होने से दिन में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह ही तेज धूप निकल आई। सुबह नौ बजे से ही तेज चल रही गर्म हवाओं से बाइक सवारों को बुरा हाल हो गया। दोपहर में करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। गर्मी में लाेगों का चेहरा लू के थपेड़ों से झुलस गया। ऐेसा लगा मानो आसपास भट्टी जल रही हो। पूरे दिन के माथे से पसीना टपकता रहा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है अभी तापमान में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। इस सप्ताह तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे लोगों को अधिक गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें