फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दूसरे दिन भी पांच डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरे दिन बुधवार को भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर ठहरा रहा। तापमान में गिरावट होने से लोगों की कंपकंपी छूट रही। दो दिन में रात में न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट हुई।
जिले में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है, जबकि रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। बुधवार शाम होते ही लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। लोग गर्म कपड़े पहनकर अपने घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

वहीं, ठंड अधिक होने से छोटे बच्चे शाम से ही घरों में कैद हो गए। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इससे लोगों को अधिक सर्दी सताएगी। वहीं तापमान में तेजी से आई गिरावट के चलते अस्पतालों में भी मरीज अधिक पहुंच रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें