फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगलसोती की टीम ने जीता मैच

Wed, 23 Nov 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नांगलसोती में खानपुर में आयोजित जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच नांगलसोती ने रोमांचक मुकाबले में हरचंदपुर को मात्र एक रन से पराजित कर जीता।
विज्ञापन

खानपुर के लिली खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्दाटन नांगल के ग्राम प्रधानपति राजीव गोयल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना को महत्व देने की सलाह दी। प्रतियोगिता के उद्धाटन मैच में हरचंदपुर के कप्तान टॉस जीत कर  नांगलसोती टीम को बल्लेबाजी के लिए उतारा। कप्तान नीटू के 20 रन और काके के शानदार 33 रन के सहयोग से नांगल की टीम 12 ओवर में 82 रन बनाकर ऑउट हो गई। हरचंदपुर के महताब और बंटी ने 3-3 विकेट लिए।
अंपायर अमन शुक्ला और रूपेश की देखरेख में खेले गए मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए नांगल के कप्तान नीटू की घातक गेंदबाजी के आगे हरचंदपुर की टीम लक्ष्य से मात्र एक रन पहले 81 रन पर सिमट गई। नीटू ने चार और काके ने दो विकेट लिए। 
विज्ञापन

इस मौके पर हरचंदपुर की ओर से महताब ने 18 और शहजाद 12 रन बनाए। कप्तान नीटू को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया।  सचिन पांडेय, सतेंद्र जोशी और कपिल कुमार दोनों टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत और उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें