फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक भ्रमण पर आई टीम ने किया स्कूल भवन का निरीक्षण

विज्ञापन
नांगलसोती के शहजादपुर में भवन निरीक्षण को पहुंची टीम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद/नांगलसोती। मिशन प्रेरणा के अंतर्गत प्रेरक विद्यालय बनाने की मुहिम में प्राथमिक विद्यालय शहजादपुर को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है। शिक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल के निर्देशन में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत कायाकल्प योजना में विद्यालय भवनों को नए रूप रंग में संवारा जा रहा है। योजना के अंतर्गत ब्लॉक के 70 संकुल शिक्षकों को प्रेरित विद्यालय योजना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संकुल शिक्षक हिमानी चौधरी की देखरेख में प्राथमिक विद्यालय शहजादपुर भवन एवं शैक्षिक गतिविधियों से प्रेरक एवं आदर्श विद्यालय के रूप में ऐसा विकसित किया गया है कि क्षेत्र के लगभग 45 विद्यार्थियों के अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों का मोह त्यागकर अपने बच्चों को प्रवेश दिलाया है।
डायट मेंटोर जयदीप सिंह, एआरपी सुखदेव सिंह, मोबीन हसन, नवीन गौतम, जयप्रकाश की टीम ने शहजादपुर विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान मो.उमर और पंचायत सचिव की देखरेख में विद्यालय भवन के फर्श को टाइल्स आदि के माध्यम से संवारने के लिए शैक्षिक भ्रमण पर आई टीम ने संकुल शिक्षक एवं पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी। इस दौरान प्रधानाध्यापिका संजू देवी, शालू वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें