फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाघ के अन्य अवशेष बरामद करने के लिए टीम ने की कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अफजलगढ़ । वन विभाग की टीम अमानगढ़ में बाघ के शिकार के बाद बाघ की खाल, शिकार के अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है। इसके लिए वन संरक्षक और क्षेत्रीय निदेशक मुरादाबाद के दिशा निर्देश पर बाघ के अन्य अवशेष बरामद करने के लिए यूपी व उत्तराखंड वन विभाग की टीम ने अमानगढ़ रेंज में संयुक्त रूप से काम्बिंग की।
विज्ञापन

उत्तराखंड व यूपी वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से फरार आरोपियों, बाघ के अवशेष की तलाश में लगातार काम्बिंग कर रही है। टीम ने 23 व 24 सितंबर को लगातार डाॅग स्क्वायड की मदद से अमानगढ़ रेंज का काफी इलाका छान मारा। टीम लगातार अवशेष बरामद करने के लिए प्रयासरत है। ऐसी घटनाओं में कमी लाने के लिए 26 सितंबर को कोटद्वार में अंतर्राज्यीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तराखंड सहित बिजनाैर, नजीबाबाद और सीमावर्ती इलाकों के वनाधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

19 सितंबर की रात में सूचना के आधार पर सामाजिक वानिकी प्रभाग, अमानगढ़ रेंज की अमानगढ़ बीट के कक्ष संख्या 8 में छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें