फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रिश्तेदारी से लौट रहे ठेकेदार की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर। गोद भराई की रस्म से लौट रहे खजूरा जट निवासी राम प्रसाद सिंह (52) पुत्र मूलचंद सिंह की बाइक गांव फलौदी निवासी राजमिस्त्री बंटी (45) पुत्र उदल सिंह की साइकिल से टकरा गई। घटना में राम प्रसाद, उसकी पत्नी विनीता, साइकिल सवार बंटी घायल हो गए। बिजनौर के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने राम प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।
राम प्रसाद सिंह बुधवार को अपनी पत्नी विनीता को साथ लेकर किसी रिश्तेदारी में गोद भराई की रस्म में सम्मिलित होने के लिए गया था। देर शाम वहां से लौटते वक्त पैजनिया रोड पर ग्राम फलौदी के पास उनकी बाइक सदरूद्दीननगर से घर आ रहे बंटी की साइकिल से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राम प्रसाद सिंह, उसकी पत्नी विनीता को नहटौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से राम प्रसाद को बिजनौर रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें