नवादा तुला में वह छात्र जो प्राथमिक विद्यालय में बंद हो गया था स्रोत ग्रामीण
- फोटो : मैराथन दौड़ के बाद समाजसेवी समाजसेवी अविरल सिंह को सम्मानित करते पाटेश्वरी प्रसाद।
बिजनौर। हल्दौर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय तुल्ला का नवादा में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा पांच का एक बच्चा सोता रहा और शिक्षक कमरे का ताला लगाकर चले गए। निरीक्षण को पहुंचे बीडीओ की गाड़ी की आवाज सुनकर बच्चा चिल्लाया तो उसे कमरे से बाहर निकाला गया। इस दौरान करीब एक घंटा बच्चा कमरे में बंद रहा।
मामला शुक्रवार का है। परिषदीय विद्यालयों का संचालन सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक किया जा रहा है। करीब तीन बजे बीडीओ हल्दौर स्कूल परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। तभी उन्हें कमरे से बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने ग्राम प्रधान और शिक्षक से संपर्क किया। शिक्षक को तुरंत विद्यालय पहुंचने को कहा गया। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक करीब चार बजे विद्यालय पहुंचे। तब कमरा खोलकर बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चे ने अपना नाम वंश पुत्र विपिन बताया। इस दौरान उसके परिजन और अन्य ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए। कमरे से निकलने के बाद बच्चा गुमशुम था और वह अपनी मां को देखकर उससे लिपट गया। इस संबंध में बीएसए सचिन कसाना का कहना है कि घटना के संबंध में बीईओ से रिपोर्ट मांगी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।