फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलाई चीनी मिल का गन्ना है यूपी में सबसे मीठा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलाई चीनी मिल का गन्ना है यूपी में सबसे मीठा
विज्ञापन

बिजनौर। बिलाई चीनी मिल का गन्ना सूबे में सबसे मीठा है। बिलाई मिल के गन्ने से चीनी की रिकवरी 13 प्रतिशत से भी अधिक आ रही है। पैड़ी के मुकाबले भी पौधे से चीनी की रिकवरी बढ़ी है। चीनी की रिकवरी बढ़ने से मिलों को फायदा होगा।
विज्ञापन

गन्ना जिले के किसानों की प्रमुख फसल है। जिले के किसान हर साल गन्ने के रकबे को बढ़ाते जा रहे हैं। पिछले साल जिले में पिछले साल गन्ने की इतनी पैैदावार हुई थी कि मिलों का पेेराई सत्र जून तक चल गया था। गन्ना पेराई सत्र देर तक चलने से गन्ने की पैड़ी को बढ़ने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला था। इस वजह से वर्तमान पेराई सत्र में चीनी की रिकवरी कम आ रही थी। रिकवरी 12 प्रतिशत से अधिक आनी चाहिए लेकिन यह करीब 11 प्रतिशत तक ही आ रही थी। अब पौधे की पेराई शुरू होने पर गन्ने से चीनी की रिकवरी में भी सुधार हुआ है। चीनी की रिकवरी बढ़ी है। बिलाई चीनी मिल क्षेत्र से गन्ने से चीनी की रिकवरी सूबे में सबसे ज्यादा आ रही है। बिलाई चीनी मिल से गन्ना रिकवरी 13 प्रतिशत से अधिक आ रही है। धामपुर चीनी मिल भी चीनी रिकवरी में सूबे में चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन

चीनी मिल वर्तमान रिकवरी
बिलाई 13.25
नजीबाबाद 13.15
धामपुर 11.90
स्योहारा 10.22
बहादरपुर 10.72
बरकातपुर 10.80
बुंदकी 10.74
चांदपुर 11.28
बिजनौर 11.13
नोट: आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं।
पैड़ी को वृद्धि के लिए नहीं मिला था समय
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार गन्ने से रिकवरी अब बेहतर हुई है। पैड़ी को वृद्धि के लिए ज्यादा समय न मिलने की वजह से उसकी रिकवरी कम आई थी।
अब हुई रिकवरी ठीक
बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह के अनुसार रिकवरी कम आने से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। अब जाकर रिकवरी ठीक हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें