फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस के शौक में घर से चला गया था छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचने का शौक पूरा करने के लिए छात्र ने छोड़ा था घर
विज्ञापन

शिवाला कलां। घर से लापता हुए नौवीं के जिस छात्र को चार थानों की पुलिस ढूंढ रही थी, वह नृत्य का शौक पूरा करने के लिए घर से चला गया था। साइकिल और बैग रास्ते में छोड़ने के बाद उसने बुर्का खरीदा और उसे पहन बस में सवार होकर भाग निकला था। अब पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस की स्वाट और सर्विलांस टीम ने गांव बहादरपुर निवासी लोकेंद्र के बेटे विपिन को मुरादाबाद बस स्टैंड से पकड़ लिया। मंगलवार को विपिन घर से संस्कार पब्लिक इंटर कॉलेज शिमला को जाते समय रास्ते से लापता हो गया था। उसकी साइकिल, स्कूल बैग, घड़ी रास्ते में पड़ी हुई मिली थी। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी। चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ड्रोन से भी खेतों में तलाशा गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने स्वाट और सर्विलांस टीम को भी लगाया था। अब छात्र ने अपनी बहन के पास कॉल की तो पुलिस को सुराग मिलता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि छात्र को नाचने गाने का शौक है। वह परिजनों की चोरी से काशीपुर निवासी किन्नर पारस पांडेय के यहां गया था। मन नहीं लगने पर पारस पांडेय के साथ घर लौट रहा था। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि छात्र को नाचने का शौक है। जिसने खुद ही घर से जाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें