फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर पालिकाकर्मियों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्वासन पर पालिकाकर्मियों का धरना समाप्त
विज्ञापन

हल्दौर। पालिकाकर्मियों ने नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहा धरना ईओ व पालिका अध्यक्ष द्वारा उनका वेतन दिलाए जाने का आश्वासन मिलने पर समाप्त कर दिया। पालिकाकर्मी धरना समाप्त कर काम पर लौट गए।
विज्ञापन

नगर पालिका हल्दौर के कर्मचारी अपना अक्तूबर का वेतन न मिलने से नाराज होकर एक दिन पूर्व कार्य बहिष्कार कर पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए थे। इससे नगर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुए थे। बृहस्पतिवार को पालिका ईओ अधिकारी अभिषेक चौधरी व पालिका अध्यक्ष अमर सिंह मौके पर पहुंचे और धरनारत कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को अक्तूबर का वेतन व बोनस दिलाए जाने का आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया और ड्यूटी पर लौट गए। नगरवासियों ने दीपावली व अन्य त्योहारों से पहले पालिकाकर्मियों का धरना समाप्त होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें