तीसरे लॉकडाउन के आखिरी दिन भी सड़कों भीड़
बिजनौर। तीसरे लॉकडाउन के आखिरी दिन छुट्टी होने के बावजूद भी सड़कों भीड़ रही। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ रही। पुलिस ने बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया और बेवजह निकले लोगों के वाहनों के चालान किए।
रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से भी सड़कों पर भीड़ कम रही। बैंकों में जाने वाली भीड़ सड़कों पर नहीं दिखी। काफी मेडिकल स्टोर भी बंद थे। कुछ लोग किराने की दुकानों पर ही दिखाई दिए। सड़कों पर घूम रहे लोगों के वाहनों के कागज चेक करने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। बेवजह घूम रहे काफी लोगों के वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने घरों में ही रहकर लॉकडाउन के पालन का आह्वान किया। मुख्य डाकघर, सिविल लाइन, शास्त्री चौक, जजी चौक आदि पर वाहनों की चेकिंग की गई। रविवार को फल व सब्जी मंडी में भी कम ही लोग दिखे।
एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का पालन करना ही इस समय सबसे बड़ी सुरक्षा है। लोग लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करें। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
20 वाहनों के चालान काटे
अफजलगढ़। नगर व क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को लेकर चल रहे लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती। पुलिस ने बिना मास्क लगाए बेवजह घूम रहे लोगों के वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने अभियान चलाकर बेवजह घूम रहे 20 दोपहिया वाहनों के चालान काटे। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन का पालन करें। मास्क पहने। उन्होंने कानून का उल्लंघन करने पर सख्ती से निपटने की बात कही ।
बिजनौर में रविववार को भी सड़कों को दिखाई दी काफी भीड़।- फोटो : BIJNOR