फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष पद पाने को बनने लगी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं अध्यक्ष पद पाने को बनने लगी रणनीति
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जिले में रोमांच बढ़ता नजर आ रहा है। एक तरफ बहुमत के करीब सीट हासिल करने वाला गठबंधन है तो दूसरी तरफ आठ सीटें पाने वाली भाजपा। लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में दल और बल के साथ-साथ जिपं सदस्यों को अपने पाले में लाने की कला ही मुख्य भूमिका अदा करती है। ऐसे में मंगलवार को दोनों ही दलों में मंथन और रणनीति का दौर जारी रहा।
सोमवार की रात भाजपा ने साकेंद्र प्रताप सिंह को जिपं अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। उधर, सपा और रालोद ने चरणजीत सिंह कौर को प्रत्याशी बनाया था। अभी तक अध्यक्ष पद के लिए मैदान में दो प्रत्याशी की सामने आए हैं, लेकिन मुकाबला किसी के लिए आसान नहीं होगा। पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा खेमे में मंगलवार को दिनभर इसी पर मंथन चलता रहा कि बहुमत का आंकड़ा पाने के लिए कैसे सदस्य जुटाए जाएं। सूत्रों की माने तो कुछ बड़ी पार्टी के सदस्य भाजपा के संपर्क में आ भी चुके हैं। वहीं गठबंधन अपने सदस्यों को रोकने के साथ-साथ बहुमत के लिए संख्याबल जुटाने के लिए निर्दलियों और असपा की ओर देख रहा है। देखा जाए तो दोनों ओर से मुकाबला कड़ा ही रहेगा। अभी निर्दलीय के तौर पर पूर्व विधायक शाहनवाज राना अपनी पत्नी इंतेखाब राना के आने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक इस पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है स्थिति
कुल सीट- 56
जीत का आंकड़ा- 29
गठबंधन- 24
भाजपा- 08
बसपा 05
असपा 08
-----------
गठबंधन के पास पर्याप्त संख्याबल- राशिद हुसैन
सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन चुनाव जीतने के लिए सदस्यों के पूरा बहुमत होने का दावा कर रहे हैं। राशिद हुसैन के मुताबिक तमाम सदस्य उनके संपर्क में हैं।
तेजी से चल रही तैयारी: वाल्मीकि
भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के मुताबिक भाजपा नेता चुनाव की तैैयारी में जुट गए हैं। चुनाव को लेकर मंगलवार को फोन पर ही एक दूसरे से संपर्क कर मंथन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें