फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आस्था की डगर पर बढ़े कांवड़ियों के पग

विज्ञापन
आस्था का संगम-नजीबाबाद क्षेत्र के मोटा महादेव पर महा​शिवरात्रि के अवसर उमड़ी कांवडि़यों की भीड़
विज्ञापन
बिजनौर। भगवान शिव में आस्था की डगर पर भक्तों के कदम बढ़ते रहे और सैलाब उमड़ पड़ा। केसरिया रंग में रंगी सड़कों पर भोलेनाथ के जयकारों की गूंज रही और माहौल शिवमय हो गया। शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिवालयों को सजाया गया। जलाभिषेक के लिए तैयारियां कर ली गईं।
विज्ञापन

शनिवार को हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर शिवभक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि शनिवार को बाहरी जनपदों के बजाए अपने जिले के कांवड़िये अपने अपने शिवालयों की तरफ बढ़ते हुए नजर आए। हरिद्वार से लेकर नजीबाबाद तक सड़क पर कांवड़ियों की कतार टूटने नहीं पाई। इन कांवड़ियों ने पहला पड़ाव मोटामहादेव मंदिर पर डाला और जलाभिषेक के लिए लाइन में लग गए।
मोटामहादेव मंदिर पर सुबह से लेकर दोपहर बाद तक लंबी कतार जलाभिषेक करने के लिए लगी रही। शिवभक्तों ने घंटों तक लाइन में लगने के बाद जलाभिषेक किया। मोटामहादेव मंदिर पर शिवभक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां पर जलाभिषेक करने के बाद कांवड़िये अपने अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

शिवभक्ति के गीतों पर झूमते हुए नजर आए शिवभक्त : शनिवार को सिर्फ पैदल चलने वाले कांवड़िये ही नजर नहीं आए बल्कि डाक कांवड़ की भी भरमार रही। डाक कांवड़ में डीजे पर भगवान शिव के भजन और गीत तेज आवाज में बजते रहे, जिनकी धुन पर कांवड़ियां झूमते नजर आए। उधर बाइक पर सवार होकर गंगाजल लाने वालों की भी काफी भीड़ रही।
आज रविवार को शिवरात्रि है, ऐसे में कांवड़ लाने वाले शिवभक्त शनिवार की शाम ही अपने अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंचने लगे थे। रात में 11 बजे तक कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। रात में 12 बजे के बाद शिवरात्रि पर्व के लिए जलाभिषेक शुरू हो गया।ो

आस्था का संगम-नजीबाबाद क्षेत्र के मोटा महादेव पर महाशिवरात्रि के अवसर उमड़ी कांवडि़यों की भीड़

आस्था का संगम-नजीबाबाद क्षेत्र के मोटा महादेव पर महाशिवरात्रि के अवसर उमड़ी कांवडि़यों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें