नगीना क्षेत्र के ग्राम सेदखेड़ी में ग्रामीणों द्वारा लगाई गई डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की नई मूर्ति
- फोटो : BIJNOR
ग्राम समाज की जमीन में लगवाई प्रतिमा को हटवाया
नगीना। क्षेत्र के ग्राम सैदखेड़ी में गांव के कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर बिना प्रशासन की अनुमति के डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी थी। मामले की शिकायत पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को हटवा कर ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम सैदखेड़ी में ग्राम समाज की खलियान जगह पर गांव के कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह डॉ. भीमराव आंबेडकर की एक बड़ी प्रतिमा लगा दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे व नायब तहसीलदार अनिरुद्ध यादव पुलिस बल व तहसील कर्मियों के साथ गांव में पहुंचे। सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी थी, जिसे हटवा कर ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार अनिरुद्ध यादव ने बताया कि जिस स्थान पर चबूतरा बनाकर प्रतिमा लगाई जा रही थी, वहीं कुछ दूरी पर भीमराव आंबेडकर की छोटी प्रतिमा पहले से लगी हुई है।