फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छलांग में दारा मार गया बाजी

Tue, 08 Dec 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को एक दिवसीय जूनियर बालक वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सौ मीटर फर्राटा दौड़ में दारा कैरोत, रिंकू, फैसल, 200 मीटर में रोहित, मेजर सिंह, नवनीत, 400 मीटर में रिंकू तोमर, रोहित, उम्मेद सिंह, 800 मीटर में प्रशांत चौधरी, कपिल, अबरार, 1500 मीटर में रोहित, प्रशांत, मोनू, पांच हजार मीटर में अंकित नागर, धीर कुमार और मोनू कुमार ने क्रमश : प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद में दारा कैरोत, मेजर सिंह, फैसल मलिक, ऊंची कूद में कपिल सेलवान, अंकित कुमार, शुभम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

गोला फेंक में हिमांशु, विकल राणा, रिंकू तोमर, चक्का फेंक में उम्मेद सिंह, हिमांशु और रवि क्रमश : प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

वरिष्ठ कोषाधिकारी अनवर अहमद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 7.30 मीटर लंबी छलांग लगाने वाले दारा कैरोत को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान अजीत सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, पूरन सिंह, पुलक डे, चित्रा चौहान, विनय मोहन, धर्मदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें