फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश से धीमी हुई फोरलेन निर्माण की रफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 11:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली क्षेत्र में लकड़हान नदी पर बनाया जा रहा फोरलेन का पुल। संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। बारिश से नजीबाबाद क्षेत्र में काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन के निर्माण की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं क्षेत्र से गुजरने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ने से पुल निर्माण का कार्य भी रुक गया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद और हरिद्वार क्षेत्र में काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन का निर्माण कार्य बरसात से पूर्व तेज गति से चल रहा था। चिड़ियापुर में वन्य जीव गलियारों में 60 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो गया था। अगस्त माह के पहले सप्ताह में लगातार बारिश होने से फोरलेन निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
क्षेत्र की रतनाल नदी, लकड़हान और कोटावाली नदी पर फोरलेन पुल निर्माणधीन है। नदियों का जलस्तर बढ़ते ही पुल निर्माण का कार्य ठप हो गया। इसके अलावा हरिद्वार क्षेत्र में वन्य जीव गलियारे का निर्माण कार्य भी प्रभावित है। दो वन्य जीव गलियारों का निर्माण कार्य अंतिम चरण है। सभी गलियारों का 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एनएचएआई के वरिष्ठ अभियंता विनोद उनियाल ने नजीबाबाद और हरिद्वार क्षेत्र में फोरलेन निर्माण का कार्य दिंसबर के अंत तक पूरा करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें