फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 13 मार्गों पर तय होगी वाहन की गति सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 13 मार्गों पर तय होगी वाहन की गति सीमा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के 13 मार्गों पर अब वाहन से मनमानी रफ्तार से फर्राटा नहीं भर पाएंगे। इन मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर दी जाएगी। जल्द ही इन पर गति सीमा की अधिसूचना भी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के स्तर से जारी कर दी जाएगी।
जनपद बिजनौर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक मार्गों पर गति सीमा तय कर दी गई है। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने बताया कि इन सभी मार्गों पर दो अथवा तीन पहिया वाहन की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा, चालक सहित सात सीटों तक वाले वाहन की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा, चालक सहित आठ से 12 सीट वाले वाहनों की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। वहीं, सभी मालयान और अन्य वाहन की गति सीमा 50 किमी प्रति घंटा तय होगी। हालांकि अग्निशमन, एंबुलेंस, पुलिस वाहन और प्राकृतिक आपदा में प्रयुक्त वाहन और कानून एवं व्यवस्था में लगे सैन्य अथवा अर्ध सैन्य बल के वाहनों पर यह गति सीमा लागू नहीं होगी। एआरटीओ ने बताया कि सूची परिवहन आयुक्त, एडीजी यातायात, डीएम और एसपी सहित संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। इसके लागू होने पर निर्धारित गति से तेज चलने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के चयनित 13 मार्ग
एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा बैराज से लेकर कोटद्वार बॉर्डर तक, हरिद्वार-काशीपुर मार्ग पर हरिद्वार-नजीबाबाद बॉर्डर से वाया धामपुर-रेहड़ तक, प्रादेशिक राजमार्ग बिजनौर से चांदपुर मार्ग पर चांदपुर चुंगी से बवनपुरा चौकी तक, बिजनौर से नूरपुर मार्ग कृष्णा कॉलेज से गांव सैदपुर तक, नहटौर-नूरपुर-अमरोहा जोया मार्ग नहटौर से फीना तक, नूरपुर-स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर नूरपुर से स्योहारा तक, बिजनौर-कोतवाली देहात मार्ग पर बिजनौर से कोतवाली देहात तक, धामपुर-नूरपुर मार्ग पर धामपुर से नूरपुर तक, चांदपुर-फीना मार्ग पर चांदपुर से फीना तक, नहटौर-पैजनियां-चांदपुर मार्ग पर नहटौर से चांदपुर तक, झालू-नहटौर मार्ग पर झालू से नहटौर तक, बिजनौर-मंडावर-मंडावली मार्ग पर बिजनौर से वाया मंडावर मंडावली आदि तक सहित कुल 13 मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें