फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आरटीई में दाखिले का दूसरा चरण शुरू, 7 मार्च तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के करीब 400 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटों पर होता हैं। पहले चरण में 804 विद्यार्थियों का चयन किया जा चुका है, जिसके बाद अब दूसरे चरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

द्वितीय चरण के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगी। इसी अवधि में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन भी किया जाएगा। पात्र आवेदकों के लिए 9 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी, जबकि चयनित विद्यार्थियों को 11 मार्च को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश की चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करा लें, ताकि पात्र बच्चों को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यह द्वितीय चरण की तिथि
दाखिले को आवेदन 7 मार्च तक
सत्यापन 7 मार्च तक होगा।
लॉटरी नौ मार्च को
विद्यालयों का आवंटन 11 मार्च को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें