फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: साधु-संतों ने अधर्म के नाश के लिए घर-घर जाकर अलख जगाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। धर्म के प्रचार की घर-घर अलग जगाने के संकल्प के साथ कई राज्यों से आए संतों की विदाई के बाद वह गंतव्य के लिए रवाना हो गए। संतों ने कहा कि वह धर्म के प्रचार के लिए घर-घर जाकर अलग जगाएंगे। लोगों को जागरूक करेंगे कि वह भारतीय संस्कार, संस्कृति को अखंड बनाए रखने के लिए धर्म मार्ग पर चलें। ऐसा करने से अधर्म खुद उनके मार्ग से भटक कर नष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 8 फरवरी को धामपुर में गुरु ग्रंथ पानप दास गुरुद्वारा गददी की ओर से चमत्कारी बाबा ब्रह्मनिष्ठ परमहंस महंत पानपदास पुण्य महोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। सोमवार को संतों ने धर्म सभा की थी।जिसमें सभी ने एकजुट होकर धर्म के प्रचार प्रसार की अलख जगाने का संकल्प लिया था। कहा कि जब तक संत समाज एकजुट होकर अधर्म को खत्म करने के लिए धर्म का प्रचार नहीं करेगा। तब तक संत समाज और देश का भला होने वाला नहीं है। धर्म सभा के संपन्न हो जाने के बाद गुरुग्रंथ पानपदास कमेटी की ओर से सभी संतों को दान दक्षिणा विदाई की गई।
इस दौरान संतों ने देश की तरक्की और धर्म के प्रचार के लिए घर-घर जाकर अलख जगाने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर का वातवरण पानपदास के जयकारों से गूंजायमान हो गया। वाराणसी सुमेरू अस्सी घाट से पहुंचे संत महंत आदित्यनाथ सरस्वती जी महाराज ने कहा कि दुनिया में धर्म से बढ़कर कुछ नहीं है। मनुष्य को कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए। झूठ बोलने ,बेईमानी करने से स्वयं की सारी तपस्या नष्ट हो जाती है। हमारा देश धर्मवादी संस्कारवान देश है। जब भी धर्म पर आंच आई है, तो साधु संतों ने एकजुट होकर अधर्म को नष्ट करने के लिए अलख जगाई।
विज्ञापन

अब फिर समय आ गया है कि सभी को एकजुट होकर धर्म के प्रचार प्रसार के लिए घर-घर जाकर अलख जगा कर अधर्म का नाश करें। इस मौके पर गुरुद्वारा गद्दी के महंत नारायण दास, पूरनदास, संत मंगलगिरी महाराज, करणदास, सूरजगिर, रामेश्वर दास, बुद्ध दास, विष्णु दास, सतनाम दास, राममनी दास, मनवीर दास बुलंदशहर, संतराम महाराज, संत पूरण दास महाराज, स्वामी वचन दास,संत कृष्ण दास, प्रीतम दास, जयराम दास, रामआत्मा दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें