फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टपक रही स्कूल की छत, टीनशेड में पढ़ रहे विद्यार्थी

Fri, 01 Aug 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव खुशहालपुर में टिनशेड में पढ़ते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
बिजनौर। भविष्य सृजन का आधार मानी जाने वाली प्रारंभिक शिक्षा की पाठशालाओं की धरातल पर हकीकत बेहाल है। खुशहालपुर प्राथमिक विद्यालय में एक कक्ष और दो टीनशेड की कक्षाओं में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। पैजनिया के प्राथमिक स्कूल की नई बिल्डिंग, प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर सैद की छत बारिश में टपक जाती है। कुछ में परिसर में पानी भरा हुआ है। कहीं स्कूल भवन का फर्श टूटा हुआ है।
विज्ञापन

अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव खुशहालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मात्र एक ही कक्ष है। स्कूल के एक कक्षा का निर्माण वर्ष 2009 में हुआ था। वर्तमान में 73 विद्यार्थी अध्यनरत है। छात्र संख्या ज्यादा कक्ष कम होने से दो कक्षाएं टीन शेड में संचालित हैं। इस विद्यालय में एक स्कूल और शिफ्ट हो रहा था, लेकिन हकीकत देखते हुए अधिकारियों रोक लगा दी। कक्षाएं भले ही लिंटर की जगह टीन की हो, लेकिन विद्यार्थियों की आंखों में सपनों की चमक और शिक्षा पाने का जुनून कम नहीं हुआ है। गर्म हवाओं और तेज बारिश के बावजूद छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचते हैं। ये विद्यार्थी न शिकवा करते हैं, न शिकायत क्योंकि उनके लिए स्कूल एक भवन नहीं, बल्कि भविष्य की सीढ़ी है।

-स्कूल के भवन की स्थिति संतोषजनक
धामपुर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर पल्ला के प्राइमरी स्कूल का भवन जर्जर है। स्कूल में 140 छात्र-छात्राए पंजीकृत है। पढ़ाने को 11 शिक्षक व शिक्षामित्र कार्यरत हैं। इस स्कूल का भवन काफी पुराना है। विद्यालय भवन एवं परिसर बदहाल है। उधर क्षेत्र के गांव मोहड़ के प्राइमरी स्कूल में 47 विद्यार्थी और छह शिक्षक-शिक्षामित्र कार्यरत है। स्कूल में एक अतिरिक्त कक्ष और एक आंगनबाड़ी के कक्ष का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

तेज बारिश में टपकती है छत
नगर क्षेत्र में स्थित सविलियन प्राथमिक विद्यालय लुहारी सराय द्वितीय चार कमरों में संचालित है। विद्यालय में 72 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। तीन कमरों की छत से ज्यादा बारिश में पानी टपकता है। कमरों में सीलन बनी रहती है। उन्होंने इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। विद्यालय में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध है। छात्राओं के लिए शौचालय नहीं है।

-दो कक्षाओं में चल रही पांच क्लास

मिर्जापुर सैद उर्फ नयागांव के प्राथमिक विद्यालय में 43 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। विद्यालय कार्यालय के अलावा दो कक्ष और है। इसमें पांच कक्षाएं संचालित हो रही हैं। मुख्य अध्यापिका ताहिरा खान ने बताया कि पिछले छह साल से विद्यालय जर्जर हाल में हैं। बारिश होने से कार्यालय और एक कक्ष की छत टपकती है। पानी को साफ कर कक्षाएं संचालित होती है।

जांच कराकर जल्द समाधान करेंगे : बीईओ
बीईओ मुन्ना लाल त्रिवेदी का कहना है कि इस मामले में मिर्जापुर पल्ला के शिक्षकों ने उन्हें कभी अवगत नहीं कराया। ऐसा है तो वह जांच कर जल्द समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
जर्जर भवन कहीं नहीं है। जो कक्ष जर्जर है, वहां विद्यार्थी नहीं पढ़ रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों से सूची मांगी गई है। जहां कमियां हैं, वहां आरईएस और पीडब्ल्यूडी के जरिए जांच कराई जाएगी। शासन और विभाग को इससे अवगत कराया जाएगा।
-योगेंद्र कुमार, बीएसए, बिजनौर

अफजलगढ़ के गांव खुशहालपुर में टिनशेड में पढ़ते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : kathua news

अफजलगढ़ के गांव खुशहालपुर में टिनशेड में पढ़ते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : kathua news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें