फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरने से दो महिलाओं की मौत

Sun, 17 Jul 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
नहटौर के मोहल्ला तीरग्रान में गिरी मकान की छत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहटौर  में रविवार सुबह से हो रही बारिश के कारण मोहल्ला तीरग्रान में एक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरने से अफरातफरी मच गई। मलबे में दबकर रिश्ते की दो बहनों की मौत हो गई। महिलाओं की मौत से घर में कोहराम मचा है। तहसीलदार धामपुर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया व  उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला तीरग्रान निवासी गय्यूर पुत्र महताब अपने कच्चे मकान में परिवार सहित रहता है। दोपहर तीन बजे गय्यूर की 35 वर्षीय पत्नी संजीदा के पास पड़ोस में रहने वाली उसकी चचेरी बहन शन्नो पत्नी नईम से मिलने आई। दोनों एक कमरे में बैठी बातचीत कर रही थीं। अचानक कमरे की छत पर बनी बाउंड्री कमरे की छत पर आ गिरी। इससे कमरे की छत भरभराकर नीचे गिर गई। छत के मलबे में संजीदा व शन्नो दब गईं। घर में मौजूद बाकी सदस्यों ने छत गिरने पर शोर मचा दिया।

मोहल्लेवालों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला तथा गंभीर अवस्था में तुरंत सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मोहल्लेवालों के मुताबिक मकान की छत कड़ियों वाली थी। छत पर काफी मिट्टी भी जमा थी। इससे मलबा और बढ़ गया। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार डा.जगन्नाथ सिंह व थाना प्रभारी अता मोहम्मद मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। तहसीलदार ने सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन मृतक आश्रितों  को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें