फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 12 मंजिला होगी थाने में बन रही आवासीय बिल्डिंग

Mon, 18 Aug 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। स्योहारा थाना प्रांगण में करीब 23 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 12 मंजिला आवासीय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस परियोजना का कार्य एलीगेंट इंफ्रा डेवलपर्स को सौंपा गया है, जबकि निगरानी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) कर रहा है। निर्माण कंपनी के इंजीनियर आशीष पंवार ने बताया कि भवन का निर्माण 18 माह में पूरा होना है। भवन बनने के बाद पुलिसकर्मियों की रहने की समस्या का स्थायी समाधान भी होगा।
विज्ञापन

भवन की प्रमुख विशेषताएं
12 मंजिल ऊंचा भवन।

भूतल पर पार्किंग की सुविधा।

बिल्डिंग में लगेंगी दो लिफ्ट।
24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए हाई पावर जेनरेटर की व्यवस्था।


प्रत्येक मंजिल पर चार आवासीय फ्लैट बनेंगे
प्रत्येक मंजिल पर चार आवासीय फ्लैट बनेंगे। एक फ्लैट में दो कमरे, एक हाल, एक किचन के साथ ही बालकनी की व्यवस्था होगी। यह डिजाइन पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए सुविधाजनक और व्यावहारिक माना जा रहा है।
विज्ञापन

-

गिरिराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें