स्योहारा के गांव सब्दलपुर में वह गाड़ी जिसमें नव विवाहिता को जबरन घर से उठा कर ले लोग। स्रोत वी
स्योहारा। गांव सब्दलपुर निवासी एक युवक का किरतपुर की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व युवती ने युवक के घर पहुंचकर निकाह कर लिया था। आरोप है कि युवती के परिजनों ने गांव आकर उसे जबरन कार में डाल लिया और उसे अपने साथ ले गए। युवक ने मामले में तहरीर दी है।
सब्दलपुर निवासी अनस पुत्र नजाकत ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक सप्ताह पूर्व युवती उसके गांव आई थी। 17 अप्रैल को उन दोनों का निकाह भी हो गया। आरोप है कि बुधवार को उसके ससुराल वाले आए और उसकी पत्नी को जबरन गाड़ी में डाल कर ले गए। उसने घटना का वीडियो भी बनाया। विरोध करने पर उसके व परिवार के साथ मारपीट की। अनस ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।