फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के रिश्ते को किया कलंकित

Sun, 07 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय सैंदवार में एक शिक्षक के  छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने पर छात्र भड़क उठे। छात्रों ने बिजनौर-बदायूं हाईवे पर तहसील के सामने जाम लगा दिया। छात्राओं ने विद्यालय पहुंचे प्रशासनिक अफसरों  को विद्यालय गेट पर ताला लगाकर बंधक बना लिया। मौके पर पहुंचे एडीएम और एसपी सिटी ने छात्र-छात्राओं को आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिक्षक फरार है।
विज्ञापन



जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 12 की एक छात्रा के मुताबिक विद्यालय के भौतिक विज्ञान के पीजीटी विपिन कुमार धामा पर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करते हैं। अकेले में उसे बुलाते हैं। नहीं आने पर उसे फेल करने की धमकी देते हैं। शिक्षक ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा का आरोप है आरोपी शिक्षक काफी समय से उसे टार्चर कर रहे थे। क्लास में भी शिक्षक ने उसके साथ मारपीट की। शिक्षक विपिन कुमार की हरकत उजागर करने पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं में आक्रोश फैल गया। छात्राओं ने विद्यालय के  प्राचार्य से शिक्षक की इन हरकतों की शिकायत की। शिक्षक के खिलाफ आक्रोश जताते हुए छात्र बिजनौर-बदांयू मार्ग पर चांदपुर तहसील के सामने रास्ता जाम कर दिया। पुलिस ने छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया।


उधर, घटना की सूचना पर विद्यालय में पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार यादव व कोतवाल फतेह सिंह को छात्राओं ने विद्यालय के गेट पर ताला लगाकर बंधक बना लिया। अफसरों के आरोपीशिक्षक के  खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आश्वासन पर छात्राओं ने ताला खोला। एडीएम राममूर्ति  मिश्रा और एसपी सिटी कल्पना सक्सेना ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं से पूरे मामले की जानकारी ली और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विद्यालय के प्राचार्य डा.एसके मिश्रा ने बताया कि घटना बहुत ही शर्मनाक है, शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन



आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर एसडीएम राकेश कुमार यादव, सीओ अजय कुमार, कोतवाल फतेह सिंह पुलिस बल के साथ विद्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें