फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पांच दिन बंद रहेगा स्योहारा नूरपुर मार्ग स्थित रेलवे फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। स्योहारा-नूरपुर रोड पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 446/बी पर ट्रैक की खराब स्थिति को देखते हुए रेलवे ने मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। सुरक्षा कारणों से पांच दिनों तक इस फाटक को सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा, जिससे लोगों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्योहारा-नूरपुर रोड स्थित रेलवे फाटक संख्या 446/बी, जो स्योहारा चक्रजमल स्टेशन के बीच रेलवे किमी 1445/04-06 पर स्थित है, पर ट्रैक के स्लीपर और रेल की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। यह स्थिति रेलगाड़ियों के सुरक्षित संचालन के लिए खतरा बनी हुई थी। रेलवे विभाग द्वारा खराब स्लीपर बदलने और ट्रैक की मरम्मत के लिए 7 मई को सुबह 6 बजे से 11 मई को शाम 6 बजे तक इस फाटक को सड़क यातायात के लिए पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान छोटे और बड़े वाहनों को रेलवे फाटक संख्या 445/बी (शुगर मिल के पास) और 447/सी (ईदगाह बिरामपुर) के रास्ते से निकाला जाएगा। फाटक बंद रहने से नूरपुर रोड से मुरादाबाद रोड के बीच की दूरी, जो सामान्यतः करीब 300 मीटर है, बढ़कर कई किलोमीटर हो जाएगी। सेक्टर रोड होते हुए शुगर मिल के रास्ते लगभग तीन किलोमीटर तथा ईदगाह रेलवे फाटक के रास्ते करीब चार किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें