बिजनौर में दुल्हैंडी पर मस्ती करते युवक युवतियां।
- फोटो : BIJNOR
फूलों की बारिश कर हुआ जुलूस का स्वागत
नहटौर। क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री आदर्श होली हवन समिति के तत्वाधान में होली हवन जुलूस व दुल्हेंडी जुलूस धूमधाम के साथ निकाले गए ।
कई स्थानों पर फूलों की वर्षा कर रंग के जुलूस का स्वागत किया गया।
दुल्हेंडी रंग के जुलूस का शुभारंभ सब्जी मंडी से होली हवन समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए जुलूस शांति पूर्ण ढंग से सब्जी मंडी आकर संपन्न हुआ। मोहल्ला महकमा में सभासद विसाल हाशमी ने व चौधरियान में आशीष त्यागी ने फूलों की वर्षा कर व फल वितरित का जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में हुलियारे ढोल की थाप पर नाचते हुए व टैंकर के फव्वारे से रंग डालते चल रहे थे।
ध्यक्ष विचित्र अग्रवाल, वैभव गोयल, प्रशांत वर्मा, एड.अर्पित गुप्ता, ऋषभ जैन आदि मौजूद थे।