फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव का बजा बिगुल, 17 जून से होंगे नामांकन

Tue, 06 Jun 2023 07:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव के लिए नामांकन 17 जून को 11 से चार बजे तक होगा।
विज्ञापन
बिजनौर में चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में जिला योजना समितियों के सदस्यों के चुनाव का बिगुल बज गया है। सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन 17 जून को 11 से चार बजे तक होगा। उसी दिन शाम चार बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके लिए मतदान 25 जून को और उसी दिन शाम तीन बजे से मतगणना का कार्य किया जाएगा। जिला योजना समिति के लिए 35 सदस्यों सामान्य चुनाव होगा। शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 

विज्ञापन


जनपद में विकास आदि कार्यों के लिए जनपद में जिला योजना समिति का गठन होता है। बिजनौर जनपद में जिला योजना समिति के 35 सदस्यों के लिए चुनाव होगा। इसमें जिला पंचायत से 21 सदस्य एवं नगरीय निकाय से सात सदस्य आएंगे। संयुक्त निर्वाचन आयुक्त ने जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) पत्र जारी किया। पत्र में 17 जून को नामांकन, उसी दिन पत्रों की जांच, 21 जून को उम्मीदवारी वापस लेने, 25 जून को मतदान और उसी दिन शाम तीन बजे से मतगणना का कार्य होगा। चुनाव की समय सारिणी घोषित होते ही जिला योजना सदस्य बनने के दावेदारों ने अपनी गोटियां बैठाने लगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, टीम पर हुआ पथराव, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन


ये हैं आंकड़ें 
जिला योजना समिति के लिए सदस्यों की संख्या - 35
आयोग द्वारा निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों की संख्या - 28
ग्रामीण एवं नगरीय या जिला योजना समिति के लिए निर्वाचित सदस्यों की संख्या 
जिला पंचायत से - 21
नगरीय निकाय से 07  

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नहर में कूदी युवती का शव बरामद, रामगंगा डूबे किशोर की तलाश जारी, पढ़ें ताजा खबरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें