फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन अलर्ट, विदेश से आने वालों पर है नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन अलर्ट, विदेश से आने वालों पर है नजर
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना वायरस से बचने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार कराया जा चुका है। पुराने महिला अस्पताल के पूरे भवन को भी आइसोलेशन वार्ड के लिए आरक्षित किया गया है। विदेश से आने वाले लोगों पर प्रशासन की नजर है।
कोरोना वायरस को लेकर लोग दहशत में है। हालांकि अभी तक जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज की सूचना नहीं है। विदेश से आए 48 लोगों की जांच हो चुकी है, जो पूरी तरह से स्वस्थ बताए गए हैं। विदेश से आने वाले हर व्यक्ति पर प्रशासन की पैनी नजर है। डीएम ने बताया कि जिले की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में एक भी केस कोरोना पॉजिटिव नहीं है, बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। जीवनरक्षक दवाएं मौजूद हैं। आइसोलेशन वार्ड भी तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन के चार वार्ड आरक्षित किए गए थे, लेकिन अब सभी वार्डों को आरक्षित कर दिया है। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस आभा वर्मा का कहना है कि अस्पताल नए भवन में शिफ्ट हो चुका है। आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरे इंतजाम हैं। महिला अस्पताल के चार प्राइवेट वार्ड के अलावा अन्य सभी वार्ड को आरक्षित किया गया है। प्राइवेट वार्ड तैयार हो चुके हैं, जबकि जनरल वार्डों को तैयार कराया जा रहा है। जनरल वार्ड में एक साथ छह मरीज भर्ती किए जा सकते हैं, जबकि प्राइवेट वार्ड में सिंगल बेड हैं। यदि परिस्थितियां विषम रहीं तो एक वार्ड में एक से अधिक मरीज को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी बनेगा आइसोलेशन वार्ड
गजरौला शिव। गांव गजरौला अचपल स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन को आरक्षित किया गया है। यह कॉलेज आबादी से एकदम बाहर है। प्रशासन ने ऐसे मरीजों को भर्ती करने के लिए इसको मुफीद माना है। डीएम ने बताया कि यह कॉलेज जिला प्रशासन के अधीन है। इसे आपात स्थिति से निपटने के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें