फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे विश्व को बताई जाएं महात्मा विदुर की नीतियां

विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी में बच्चों से बात करते महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर भारत के नीति निर्धारक रहे हैं। उनकी नीतियों में आर्थिक और सामाजिक समानता, पारदर्शिता रही है। हमेशा से भारत का शासक और प्रशासक वर्ग विदुर नीतियों से प्रभावित रहा है, ऐसी नीतियां जो देश को सबल बनाती हैं। उनकी नीतियों को पूरे विश्व में बताई जाए। लोग यहां अध्ययन करने आए स्वाध्याय करने आए, स्वरूप और स्वभाव को पहचानने के लिए आएं। इसके लिए विश्व पटल पर विदुर कुटी को रेखांकित करना होगा। यह बातें महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहीं। उन्होंने कहा कि विदुर कुटी को विश्व पटल पर लाने के लिए सीएम योगी से बात करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज विदुर कुटी पहुंचे। उन्होंने विदुर कुटी के दर्शन किये और वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्ध लोगों से बातचीत की। वृद्धों से कहा कि बचे हुए जीवन को भगवान की भक्ति में लगाएं। डीएम उमेश मिश्रा ने उन्हें विदुर कुटी के इतिहास, महाभारत काल से जुड़ी संस्कृति के बारे में अवगत कराया। डीएम ने विदुर कुटी को सवारने और पर्यटन के मानचित्र तथा विकास के लिए किए गए प्रयासों से भी अवगत कराया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। कोरोना काल में भारतीय संस्कृति ने दुनिया को दिया सहारा
प्रेस वार्ता के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया में भविष्य को लेकर डर बना हुआ था, तब भारतीय संस्कृति ने विश्व को सहारा दिया। भारत के विचार, भारत की औषधि, योग और आध्यात्मिकता ने दुनिया को संबल दिया। भारी मात्रा में भारत का काढ़ा दुनिया में गया है। विश्व में लोग योग करते हुए दिखाई दिए। हमारी शिक्षा में संस्कार हैं, विचार हैं, संवेदनाएं हैं। यहां तक कि हमारी रसोई में भी वैज्ञानिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अपने संस्कारों और अपनी संस्कृति से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि उत्पादन की भूख ने हमें असंवेदनशील बना दिया है। खेती में अधिक मात्रा में फ़र्टिलाइजर और पेस्टिसाइड इस्तेमाल किए जा रहे हैं। हमें प्रकृति से जुड़ना होगा। जैविकता की तरफ बढ़े। उन्होंने कहा कि महामारी ने लोगों की मनोदशा को बदल दिया है। लोग अध्यात्म से जुड़ रहे हैं। परिवार के संग रहने का महत्व समझ गए हैं। उन्होंने काशी में किए गए सुधारों को सराहा कहा कि काशी पूरे संसार को जोड़ती है, ज्ञान की नगरी है। अध्यात्म की नगरी है। काशी को भव्य बना दिया गया है।

बिजनौर में विदुर कुटी में वृद्ध आश्रम में वृद्ध महिलाओं से हालचाल पूछते महामंडलेश्वर स्वामी अवध- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें