फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिलाओं को उद्योगों से जोड़ेंगी उद्यम सखियां

Wed, 22 Oct 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद बिजनौर के सभी 11 विकास खंडों में 88 उद्यम समूह सखियों का चयन हो गया है। अब यह सखियां समूह की महिलाओं को उद्योगों से जोडेंगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चयनित समूह सखियों काे इसके लिए जल्द ही प्रशिक्षण देकर पारंगत किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी आईएसबी एवं मिशन प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि जिले में तीन महीने पहले मिशन की ओर से ब्लाॅक स्तर पर उद्यम सखियों के चयन के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। जिसका विभाग की ओर परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। प्रत्येक ब्लॉक को मिशन की ओर से चार कलस्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक कलस्टर में दो उद्यम सखियों का तैनाती की है। नहटौर ब्लॉक के प्रत्येक कलस्टर में लगभग 400 महिला समूह हैं। इनका चयन समूह की महिलाओं में से ही परीक्षा के जरिए हुआ है। अभी चयनित उद्यम सखियों को प्रशिक्षण देकर पारंगत नहीं किया गया है। नहटौर ब्लॉक में मिशन के अंतर्गत 17 हजार से अधिक महिलाएं समूहों के माध्यम से विभिन्न रोजगार कर आत्मनिर्भर हो रहीं हैं।

उद्योगों को स्थापित कराना है उददेश्य

अधिकारियों का कहना है कि चयनित उद्यम सखियों का दायित्व समूह की महिलाओं के साथ मीटिंग कर उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत करा लघु और कुटीर उद्योगों को स्थापित कराना है। बिजनेस से जोड़ना है। जिससे महिलाएं लघु-कुटीर उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन पोषण कर देश की तरक्की में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें