बिजनौर में गंगा बैराज पर पौधरोपण करते कमिश्नर वीके सिंह व डीएम रमाकांत पांडेय।
- फोटो : BIJNOR
अभियान में लगाए गए पौधों की होगी देखभाल : डीएफओ
बिजनौर। जिले में पौधारोपण अभियान रविवार देर शाम तक पूरा हो गया। एक ही दिन में करीब 53 लाख पौधे लगाए गए हैं। डीफओ ने कहा कि रोपे गए पौधों की देखभाल भी की जाएगी।
मंडलायुक्त वीके सिंह, डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ केपी सिंह, डीएफओ डा.एम सेम्मारन ने गंगा बैराज पर पौधारोपण कर अभियान की शुरूआत की थी। अधिकारियों ने गंगा तट पर रावली क्षेत्र में किए गए पौधारोपण को भी देखा था। डीएफओ डा.एम सेम्मारन ने बताया कि पौधारोपण के लिए गड्ढ़े खोदने आदि का काम कई दिन पहले खत्म कर दिया गया था। रविवार को पूरा दिन मेहनत करके जिले में पौधारोपण का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। डीएफओ ने बताया कि बरसात में पौधों की सिंचाई अच्छी तरह हो जाएगी। बाद में भी पौधों की सिंचाई की भी व्यवस्था की जाएगी। कुछ पौधे खराब हो जाएंगे तो उन्हें बदलवाया जाएगा। अन्य विभागों से भी उनके द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल करने के लिए कहा जाएगा।