फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा नहीं, प्रयास महत्वपूर्ण : राजू गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिस्पर्धा नहीं, प्रयास महत्वपूर्ण : राजू गुप्ता
विज्ञापन

धामपुर। चेयरमैन राजू गुप्ता ने कहा है कि फिल्म निर्माण के क्षेत्र में धामपुर जैसे छोटे शहरों में किये जा रहे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। इन्हें प्रतिस्पर्धा की दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए।
चेयरमैन राजू गुप्ता ने बंधन प्रोडक्शन द्वारा सोमवार को यहां संस्कृति स्टूडियो में यू ट्यूब के लिए बनाई गई शार्ट फिल्म ‘हां मैं चोर हूं’ को बतौर मुख्य अतिथि रिलीज करने के उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने फिल्म के लेखक सत्यराज, निर्देशक सुमित शर्मा और फिल्म में बतौर चोर की भूमिका निभाने वाले सुबहान, सुमित शर्मा, सत्यराज, पवन संगम, सुहेल के अलावा अन्य सभी पात्रों के अभिनय को भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरेक्टर सुमित शर्मा ने सीमित संसाधनों के बीच दिल्ली और मुंबई के कैमरामैन, एडिटर आदि के सहयोग से फिल्म का निर्माण लॉकडाउन की बाधाओं के बीच पूर्ण किया। इस फिल्म के कहानीकार सत्यराज रहे। इस मौके पर नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें