फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना में लापरवाही सहन नहीं होगी

Mon, 24 Oct 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में पर्यटन विभाग के विशेष सचिव डॉ. सर्वज्ञ राममिश्र ने हौसला पोषण योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को अपनी गोद ली ग्राम सभाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि योजना में किसी भी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपनी गोद ली ग्राम सभाओं में हौसला पोषण के प्रभारी क्रियान्वयन के लिए प्रभावी निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण में कमी मिलने पर जिम्मेदार व्यक्ति का वर्णन निरीक्षण टिप्पणी में करें। कहा कि अगर ग्राम प्रधान या अन्य व्यक्ति योजना में अवरोध पैदा करते हैं, तो इसकी रिपोर्ट तत्काल डीएम को दी जाए। उन्होंने सीएमओ को हर आंगनबाड़ी केंद्र पर आयरन की लाल गोली की उपलब्धता व गांवों में अनटाइंड फंड का व्यय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में डीएम जगतराज त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, सीएमओ डा.सुखबीर सिंह, डीपीआरओ मनीष कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें