विवाह मंडप के बाथरूम में व्यक्ति ने फांसी लगाई
बिजनौर। एक व्यक्ति ने विवाह मंडप के बाथरूम में चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति फूलों की सजावट करने का काम करता था और वहीं मंडप में ही रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा निवासी 44 वर्षीय राजेंद्र बिजनौर में बाईपास रोड पर स्थित एक विवाह मंडप में फूलों की सजावट का काम करता था और वहीं पर रहता था। वह अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए अपने गांव भी चला जाता था। पुलिस के अनुुसार सोमवार की रात वह बाथरूम से सटे कमरे में सोने के लिए गया था। बाथरूम की उसने टंकी खोल दी। सुबह देखा तो अंदर पानी भर गया। बाथरूम और कमरे का एक ही दरवाजा था। कमरे से बाथरूम में झांक कर देखा तो बाथरूम में बैडशीट से उसका शव लटका था। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और शहर कोतवाल राधेश्याम वहां पर पहुंचे और शव को उतरवाया। पुलिस के मुताबिक राजेंद्र द्वारा फांसी लगाए जाने के कारण का पता नहीं चल सका है। संवाद