फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीपुर बिजलीघर पर चल रहा धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शादीपुर बिजलीघर पर चल रहा धरना समाप्त
विज्ञापन

कोतवाली देहात। शादीपुर बिजली घर पर एक सप्ताह से चल रहा राष्ट्रीय किसान यूनियन का धरना एसडीएम नगीना और अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर समाप्त हो गया। जिसके बाद किसानों द्वारा घोषित चक्का जाम वापस ले लिया गया।
पिछले सप्ताह बुधवार से राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता शादीपुर बिजलीघर पर धरनारत थे। किसान दिन में दस घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को किसानों ने नगीना-बिजनौर मार्ग पर चक्का जाम की चेतावनी दी थी। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह तोमर ने कहा कि अधिकारी किसानों की मांगों को लेकर निराशाजनक रवैया अपना रहे हैं। यदि अधिकारी किसानों की बात नहीं मानेंगे तो किसान चक्का जाम कर देंगे। चक्का जाम की चेतावनी पर एसडीएम नगीना शैलेंद्र कुमार तथा कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी धरना स्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान बिना किसी ठोस आश्वासन के धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजपाल कुशवाहा पहुंचे। उन्होंने किसानों को बताया कि अधिकारियों द्वारा किसानों की मांगों के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने किसानों को जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की छाया प्रतियां भी दिखाईं। एसडीएम नगीना तथा अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना स्थल पर महिपाल सिंह तोमर, योगेश प्रधान, राजेश सिंह, विनीत चिकारा, भूपेश कुमार, बिट्टू चौधरी, रामपाल सिंह, सैंकी चौधरी, प्रदीप चौधरी, ओमपाल सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें