फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक मुश्त समाधान योजना 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक चलेगी

Tue, 03 Dec 2024 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। ऊर्जा निगम ने बकाएदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना शुरू की है। योजना 15 दिसंबर 24 से 31 जनवरी 25 तक चलेगी। योजना के तहत सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को अपने विलंबित भुगतान अधिभार में छूट मिलेगी। परंतु योजना में 30 सितंबर 24 तक के बकायेदार उपभोक्ताओं के बिलों के सरचार्ज में छूट पाएंगे।
विज्ञापन

विद्युत वितरण के बिजनौर डिवीजन के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना 2024-25 विद्युत उपभोक्ताओं के लिए 15 दिसंबर से लागू की जाएगी। योजना के तहत सभी श्रेणी के बकायेदार उपभोक्ता अपने विलंबित बिल का भुगतान कर योजना से लाभान्वित हों। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील कि है कि योजना का लाभ लेने के लिए जल्दी आएं और बिलों में ज्यादा छूट का लाभ उठाएं। बिजनौर सर्किल के अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप ने बताया कि एक किलोवाट भार तक के घरेलू उपभोक्ताओं को योजना के प्रथम चरण में बकाए एकमुश्त भुगतान करने पर बिलों के सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना तीन चरणों में लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें